फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। घर से चौराहे पर आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन चुपचाप अंत्येष्टि स्थल के लिए उसे ट्राॅली से ले जा रहे थे, लेकिन उससे पहले पुलिस ने पहुंचकर मंगलवार देर रात उसके शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव का 38 वर्षीय अविवाहित युवक हरीश कुमार सेवा ज्वालापुर चौराहे पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे आया था। चौराहे पर शराब की दुकान के सामने उसने कुछ संदिग्ध पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसको सहोड़ा स्थित अस्पताल ले गए, जहां देर रात युवक की मौत हो गई। परिजन देर रात ही युवक के शव को घर ले आए। रात्रि में ही शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से श्मशान घाट की तरफ निकले।थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें