फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जहर देने का शक जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सैदपुर गौटिया में शनिवार को 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इज्जतनगर थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी कि सुमित जाटव (24) मजदूरी करता था। वह अविवाहित था। परिजन ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे वह घर से निकला था। शनिवार सुबह छह बजे उसे शराब की दुकान के पास देखा गया था। इसके बाद वह घर पहुंचा और अपनी मां से ठंड लगने की बात कही। रात करीब 10 बजे उसकी हालत खराब मिली। परिजन उसे तत्काल नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार ने शराब में कोई विषाक्त पदार्थ देने का अंदेशा जताया है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। सुमित का मोबाइल फोन भी चालू नहीं हो रहा है। मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें