फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छज्जा गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
फाइल फोटो- पवन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव में छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ज्योरापरवाला निवासी पवन पुत्र नरेश (21 साल) गांव के ही मनीष पुत्र रामसिंह के खेत से भाड़े पर भूसा लेकर ट्रैक्टर से घर आ रहा था। सुबह करीब 9 बजे वह भूसा उतारने के लिए ट्रैक्टर खड़ा कर नीचे उतरा ही था कि अचानक घर का छज्जा भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ा। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन तत्काल उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पवन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाई शहर में रहकर काम करते हैं, जबकि पवन घर पर रहकर खेती-बाड़ी संभालता था। उसकी चारों बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें