फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौपुला यात्री शेड में जहर पीकर युवक ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला के पास यात्री शेड में एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमाॅर्टम में विषाक्त पदार्थ पीने की वजह से माैत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लोगों ने चौपुला के यात्री शेड में एक युवक को बेंच पर पड़ा देखा। काफी समय तक लोग उसे सोता हुआ समझते रहे। उसके पैर नीचे की ओर थे। कुछ लोगों ने संदेह होने पर हिलाया तो पता लगा कि वह मर चुका है।
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जांच के बाद डाॅक्टरों ने काफी समय पहले माैत होने की पुष्टि की। इसके बाद शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर बिसरा सुरक्षित करवा दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 27 साल है। वह नीली जींस, हल्की हरी शर्ट व सफेद बनियान पहने है। उसके दाहिनी हाथ में हिंदी में माधुरी व बाएं में अंग्रेजी में पूजा लिखा है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें