फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवतियों ने सड़क पर युवक को पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 16 Sep 2025 04:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में पांच-छह युवतियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
युवतियों ने युवक को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बैरियर नंबर दो चौकी के पास सोमवार को एक युवक की युवतियों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवतियां युवक पर लात-घूंसे और डंडे से पीट रही हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक और युवतियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। 

विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई कि युवतियों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। लोग बीच-बचाव के बजाय मोबाइल निकालकर वीडियो बनाते रहे। मारपीट के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम लगने लगा। घटना की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें