फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाबालिग प्रेमिका के साथ की जान देने की कोशिश, अब मुश्किल में फंसा प्रेमी; जानें पूरा मामला

Sat, 21 Mar 2026 04:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कछला में आत्महत्या की कोशिश करने वाले प्रेमी युगल को कासगंज पुलिस की टीम अपने साथ ले गई। दोनों का उपचार बदायूं के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उधर, किशोरी के प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उस पर कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में तीन दिन पहले कछला गंगाघाट पर कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश करने वाले प्रेमी युगल को कासगंज जिले की पुलिस अपने साथ ले गई। किशोरी की मां ने उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी युवक पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


कासगंज जिले में सहावर थाने के दरोगा के साथ पुलिसकर्मी शनिवार पूर्वाह्न बदायूं रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती किशोरी और उसके प्रेमी के बारे में डॉक्टरों से जानकारी के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। उस वक्त किशोरी के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस दोनों को अपने साथ सहावर थाने ले गई। 

सहावर के प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। बयान दर्ज किए जाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी की मां ने पड़ोसी राम मनोज पुत्र सुगड़सिंह के खिलाफ उसे बहला- फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गंगाघाट पर बेहोश मिले थे प्रेमी युगल 
बता दें कि तीन दिन पहले राम मनोज और उसकी नाबालिग प्रेमिका कछला गंगाघाट पर बेहोशी की हालत में मिले थे। दोनों ने कछला के पुलिसकर्मियों को बताया था कि वह एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। शादी में न होने की वजह से दोनों ने कीटनाशक पी लिया था। इसके बाद ही दोनों को पहले उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सहावर पुलिस ने दोनों की सेहत में सुधार होने का इंतजार किया। सेहत ठीक होते ही पुलिस ने  दोनों को अपने साथ ले गई। 

बीच का रास्ता खोजने में जुटे दोनों के घरवाले
कासगंज जिले में सहावर क्षेत्र के गांव निवासी नामजद राम मनोज की प्रेमिका नाबालिग है। पुलिस समेत दोनों के परिजन इस हकीकत से वाकिफ है। राम मनोज के रिश्तेदारों ने किशोरी के परिजनों से भी संपर्क साधा है। चूंकि, दोनों के घरवाले एक ही कुनबे के हैं, इसलिए बीच का रास्ता खोजने की कोशिश की जा रही है। बताते हैं कि लड़की नाबालिग होने की वजह से आरोपी पर पॉक्सो के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें