फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, नवरात्र में दिया नारी शक्ति का संदेश

Sat, 21 Mar 2026 02:44 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। पुलिस लाइन से एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।
विज्ञापन
पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत बरेली पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों ने शनिवार को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जब खाकी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी आगे आईं तो समाज के विभिन्न वर्गों तक महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश पहुंचाया जा सका। 
विज्ञापन
Trending Videos

एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना - फोटो : पुलिस
जागरूकता रैली को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। 

पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली - फोटो : पुलिस
रैली में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, समाजसेवी तथा आम नागरिक भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) अकमल खान, सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम आशुतोष, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम आशुतोष शिवम, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज श्रीवास्तव एवं सहायक पुलिस अधीक्षक अंजना दहिया ने भी सक्रिय सहभागिता की। 
विज्ञापन

पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली - फोटो : अमर उजाला
एडीजी बोले- हेल्पलाइन उपयोग कर सुरक्षित बने नारी शक्ति
एडीजी जोन रमित शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक जागरूकता आंदोलन है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानित एवं आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। आमजन से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 102/108 एवं फायर सेवा 101 का उपयोग करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें