फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्पोर्ट्स बाइक खरीदने के लिए कर रहा था स्मैक तस्करी, आरोपी युवक गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 10:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक स्पोर्ट्स बाइक खरीदने के लिए स्मैक की तस्करी करने लगा। वह राह चलते नशेड़ियों को स्मैक बेचता था। बारादरी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 57 ग्राम स्मैक बरामद की। भोजीपुरा इलाके के निवासी आरोपी को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को स्पोर्ट्स बाइक का शौक है, उसने स्वीकार किया कि इसी शौक की खातिर वह स्मैक तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सेटेलाइट चौकी प्रभारी विनय बहादुर सिंह पुलिस के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। टीम भारत पेट्रोल पंप के पास पंहुची तो एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दौड़कर हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। 

फतेहगंज पूर्वी के एक व्यक्ति से खरीदी थी स्मैक 
आरोपी की पहचान चठिया जगन्नाथ अटामांडा थाना भोजीपुरा निवासी वसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वसीम ने स्मैक फतेहगंज पूर्वी में एक व्यक्ति से खरीदी थी। मुनाफा कमाने के लिए वह इसे राह चलते नशेड़ियों को बेचता है। 
विज्ञापन


आरोपी वसीम ने बताया कि वह स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहता था। परिवार के लोग उसे बाइक नहीं दिला रहे थे। तब उसने स्मैक बेचने का फैसला किया। वह स्मैक को सेटेलाइट बस अड्डे पर बेचने जा रहा था, इससे पहले उसे पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें