फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छोटी पूंजी से सपनों को साकार कर रहे युवा

Thu, 03 Sep 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के युवा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिये बैंक से पांच लाख रुपये तक का लोन लेकर अपना कारोबार कर रहे है। अपना उद्योग स्थापित करने के साथ ही वह अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के लिए बैंक में कुछ भी गिरवी रखने या किसी गारंटी की आवश्यकता नहीं होती। बस वेबसाइट पर आवेदन करना होता है। इसके बाद उन्हें ऋण मुहैया कराया जाता है। आवेदन की आयु 40 साल तक होनी चाहिए।
विज्ञापन

ऋण के जरिये खोला रेस्टोरेंट
कर्मचारी नगर के पास रहने वाली आरती गंगवार चार साल से ऑटोमोबाइल सेक्टर की नौकरी छोड़ खुद का काम करने की सोच रही थीं। अब उन्होंने अपने भाई जितेंद्र के साथ मिलकर रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने बताया कि करीब चार लाख रुपये का ऋण बैंक से लिया है। रेस्टोरेंट की शुरुआत करने के बाद काम बहुत अच्छा चल रहा है। रेस्टोरेंट में पांच से सात लोगों को नौकरी भी दे रखी है।
घर से की शुरुआत, अब लगाई फैक्टरी
घर से मसाले बनाने का काम शुरू करने वाली नीतू गुप्ता ने बताया कि धीरे-धीरे उनका काम बढ़ता गया तो माधोबाड़ी में फैक्टरी लगा ली है। नीतू के पति नीतीश गुप्ता ट्रांसपोर्ट लाइन में काम करते हैं, लेकिन अब वह भी उनके साथ काम करेंगे। मसाले की मार्केटिंग व फैक्टरी में अन्य काम को करने के लिए चार लोगों को नौकरी पर रखा है, जिससे उनका परिवार भी चल रहा है।
विज्ञापन

समारोह में इवेंट प्लानिंग के जरिये भर रहे रंग
बिथरी चैनपुर के सचिन कुमार ने सीएम युवा उद्यमी योजना के जरिये ऋण लेकर इवेंट प्लानिंग का काम शुरू किया है। बताया कि उन्हें काम करते हुए एक साल हो गया है। इस दौरान वैवाहिक, जन्मदिन समेत अन्य समारोह में साज-सज्जा का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने साथ कई अन्य लोगों को भी रोजगार दे रखा है और हर साल लाखों का टर्न ओवर कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें