फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की चाकू मार कर हत्या, चचेरे भाई ने मार डाला

Fri, 07 Nov 2025 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप चचेरे भाई पर लगा है। शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में यह वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार की रात करीब 9:00 बजे शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। आरोपी युवक मृतक का रिश्ते में चचेरा भाई बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मृतक और आरोपी दोनों धौरहरा कोतवाली वाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो यहां किराए के कमरे में रहते थे।

घटना सदर कोतवाली के मोहल्ला निर्मल नगर में हुई है। यहां पर धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़ियापुर का निवासी रंजीत कुमार (25) किराए का कमरा लेकर रहता था। बृहस्पतिवार की शाम उसके कुछ मिलने वाले कमरे पर आए। बताया जा रहा है कि दो-तीन लोग थे, जिन्होंने मिलकर शराब पी और शराब के नशे में ही आपस में कुछ विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद रंजीत की उसके रिश्ते के चचेरे भाई अभय भास्कर ने चाकू मार कर हत्या कर दी। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। इस पर इस पर शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। 
 

कुछ देर में एएसपी पूर्वी पवन गौतम भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आरोपी अभय भास्कर को भी हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन

एएसपी पवन गौतम ने बताया प्रथम दृष्टया घटना का कारण शराब के नशे में हुआ विवाद मालूम पड़ रहा है। फिलहाल पूरे घटना की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। एक संदिग्ध आरोपी हिरासत में है जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें