फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा नेता के भाई ने सराफ पर चलाई गोली, पड़ोसी के हाथ में लगी; पांच आरोपियों पर रिपोर्ट

Thu, 06 Nov 2025 07:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिहारीपुर में घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता के भाई ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पड़ोसी के हाथ में लगकर पार हो गई। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर में घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। नौबत ये आ गई कि भाजपा पदाधिकारी नीरज रस्तोगी के भाई संजीव रस्तोगी ने तमंचा निकालकर सराफा व्यापारी रजत रस्तोगी पर गोली चला दी। गोली बीचबचाव करने आए पड़ोसी राजीव रस्तोगी के बायें हाथ में लगी। आरोपी भाग निकला, घायल की हालत में सुधार है। पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


बिहारीपुर चौकी क्षेत्र में ख्वाजा कुतुब इलाके में कई परिवार घनी आबादी में आसपास रहते हैं। भाजपा के कालीबाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, उनके भाई संजीव उर्फ बॉबी रस्तोगी का घर सटा हुआ है। सामने ही रजत रस्तोगी का घर है। रजत का आरोप है कि बॉबी व उसके परिवार के लोग अक्सर अपने घर का कूड़ा उनके दरवाजे के सामने डाल देते हैं। मंगलवार को जब रजत ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। संजीव उर्फ बॉबी घर के अंदर गया और तमंचा लेकर बाहर आ गया। उसने रजत पर फायर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद के दौरान आसपास के लोग शोर सुनकर बीचबचाव कराने मौके पर आ चुके थे। फायर से रजत तो बच गए लेकिन गोली पड़ोसी राजीव रस्तोगी के बायें हाथ में लगकर पार निकल गई। वह चिल्लाकर गिर पड़े। पड़ोसियों को अपनी ओर बढ़ता देखकर बॉबी तमंचा लेकर भाग निकला। परिजनों के साथ पड़ोसी घायल राजीव को तुरंत जिला अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम उनकी छुट्टी कर दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और स्वास्थ्य लाभ की जरूरत है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना का सीसी फुटेज वायरल
घटना के बाद कोतवाल अमित पांडेय मौके पर पहुंचे। घटना की पुष्टि के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। वीडियो में आरोपी बॉबी रस्तोगी को तमंचे के साथ जाते गया। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी व सीओ प्रथम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। घायल व उनके परिवार से भी बात की। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

सीओ प्रथम बोले – आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा
सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बिहारीपुर इलाके में कूड़ा डालने के विवाद में गोली चली है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में करके उन्हें घर भेज दिया गया। तहरीर के मुताबिक आरोपी संजीव उर्फ बॉबी रस्तोगी व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें