फतेहगंज पूर्वी। पीलीभीत के बीसलपुर के भसूड़ा निवासी पप्पू (38) का शव बुधवार को गांव भदपुरा में खेत में खड़े पर फंदे से लटका मिला। पत्नी गंगादेई के मुताबिक, शराब पीने से इन्कार करने पर पति ने नाराज होकर आत्महत्या कर ली।
गंगादेई ने बताया कि पति पप्पू के साथ 15 साल से भदपुरा में मायके में रह रही थीं। परिवार में सात सदस्य हैं। 10 माह पहले पप्पू सड़क हादसे में घायल हो गए थे। मजदूरी करके वह उपचार करा रही थीं। मंगलवार को जयपुर से लौटीं तो पति नशे में था। शराब पीने से इन्कार किया था। नाराज होकर बुधवार दोपहर घर से कहीं चले गए। गांव के बाहर बहगुल नदी के पास खेतों में एक पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि सूचना पर गई फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।