फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चलते-चलते अचानक सड़क पर गिरा युवक, पीछे से आई कार रौंदकर गुजर गई; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Wed, 31 Jan 2024 02:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पीलीभीत से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक चलते-चलते अचानक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे आई कार उसके ऊपर से चढ़कर चली गई। युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Young man suddenly fell on road - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक सड़क पर चलते-चलते अचानक गिर गया। इसी दौरान पीछे आ रही कार उसे रौंदते हुए चली गई। इससे युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन




पूरी घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना मंगलवार की देर शाम की है। लखीमपुर में स्टेशन रोड ओवरब्रिज के पास एक युवक दुकान पर खड़ा था। वहां से कुछ सामान लेकर वह चलने लगा। चलते-चलते वह सड़क पर गिर गया। 
विज्ञापन


युवक के गिरते ही पीछे से आ रही कार ने उसे रौंदा दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। 

युवक का नाम सुमित निवासी लालपुर बताया जा रहा है। मोर्चरी पर मौजूद मृतक के बहनोई रंजीत ने बताया कि सुमित देर शाम दुकान से वापस आ रहा था। पीछे से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

सदर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि युवक दुकान से वापस जाते समय अचानक से सड़क पर गिर गया और पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, बाजार में चर्चा है कि युवक को हार्ट अटैक आया होगा, जिससे वह चलते-चलते सड़क पर गिर गया। गिरने से पहले उसके हाव-भाव अजीब लग रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें