अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को शराब पिलाकर मारा गया है। फॉरेंसिक टीम के मुताबिक शव करीब 70 फीसदी जकड़ा हुआ मिला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना को रविवार सुबह 9-10 बजे के आसपास अंजाम दिया गया है।
सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मौके पर आंवला सीओ डॉ. दीपशिखा सिंह, अलीगंज थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और विशारतगंज कोतवाल शितांशु शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसओ अलीगंज ने बताया कि मृतक की पत्नी सरोज की तहरीर के मुताबिक सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शराब पीने का आदी था प्रभात
बड़े भाई भरत ने बताया कि प्रभात राजमिस्त्री था। शराब पीने का आदी था, इसलिए घरवालों ने उसे अलग कर दिया था। इसी कारण अक्सर घर में विवाद होता था। इसी वजह से उसकी पत्नी सरोज 13 महीने से चारों बेटों को लेकर अपने मायके बल्लिया में रह रही थी।
बहन के इलाज के लिए पिता को दे रहा था 40 हजार रुपये
भरत ने बताया कि उसकी छह बहनें हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि तीन अविवाहित हैं। तीन भाइयों में प्रभात सबसे छोटा था। एक बहन को निमोनिया हो गया था। उसका इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है।
शनिवार शाम करीब सात बजे प्रभात 40 हजार रुपये पिता को देने पहुंचा, लेकिन भरत ने पिता को उससे पैसे लेने के लिए इन्कार कर दिया। क्योंकि दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों का कहना है कि 40 हजार रुपये उसके पास ही थे, आखिर वो पैसे कहां गए। इसका पता कुछ नहीं लग सका है।