फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में युवक की हत्या: बर्बरता से पीटा गया... फेफड़े और लिवर फटे, फिर गला दबाकर मारा

Sat, 06 Dec 2025 12:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सेंथल (बरेली)

सार

बरेली के सेंथल में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक हत्या से पहले युवक को बर्बरता से पीटा गया, जिससे उसके फेफड़े और लिवर फट गए। पसलियां भी टूट गई थीं। 
विज्ञापन
मुकेश मौर्या का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सेंथल कस्बा निवासी मुकेश मौर्या (22 वर्ष) की हत्या करने के बाद शव क्षेत्र के श्मशान घाट के पास गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता लगा कि मुकेश की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या से पहले इतनी बर्बरता से पीटा गया था कि उसकी पसलियां, फेफड़े और लिवर फट गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
सेंथल कस्बा निवासी रामप्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सात बजे उनका बेटा मुकेश घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं आया तो उन्होंने उसे कॉल की। रात एक बजे आखिरी बार उनकी मुकेश से बात हुई थी। उसने मेले में होने की जानकारी दी और जल्द ही घर आने की बात कही। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। मेले में जाकर उसे खोजने का प्रयास किया, मगर पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि मुकेश का शव श्मशान घाट के पास गेहूं के खेत में पड़ा है। 

यह भी पढ़ें- UP News: तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने बदला धर्म, पूनम बनकर प्रेमी से की शादी, कहा- भगवान राम में आस्था
विज्ञापन


सर्विलांस की मदद से पुलिस कर रही जांच  
रामप्रसाद ने कहा कि किसी ने मुकेश की हत्या कर शव को खेत में फेंका है। इस संबंध में इंस्पेक्टर हाफिजगंज प्रवीण सोलंकी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मोबाइल स्विच ऑफ होने से पहले युवक किसके साथ और कहां था। 

विज्ञापन

अप्रैल में होनी थी शादी
रामप्रसाद ने बताया कि मुकेश चार भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। मुकेश खेती में उनका सहयोग करता था। मुकेश की शादी अमरिया के पास एक गांव में तय हुई थी। अप्रैल माह में बरात जानी थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें