फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने बदला धर्म, पूनम बनकर प्रेमी से की शादी, कहा- भगवान राम में आस्था

Sat, 06 Dec 2025 12:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लखीमपुर खीरी की रहने वाली नूरजहां अब पूनम देवी बन गई हैं। तीन तलाक, हलाला जैसी कुप्रथा से परेशान होकर नूरजहां ने अपना धर्म बदल लिया और बरेली के धर्मपाल से शादी कर ली। शादी के बाद नूरजहां ने अपने परिवार से खतरा जताया। 
विज्ञापन
नूरजहां की मांग में सिंदूर भरते धर्मपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने सनातन धर्म अपना लिया है। उन्होंने शुक्रवार को बरेली के एक आश्रम में प्रेमी धर्मपाल से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों एक-दूसरे को पांच साल से जानते हैं। आठ महीने से दोनों साथ में रह रहे हैं। शादी के बाद नूरजहां ने अपने परिवार से खतरा जताया है। पुलिस से सुरक्षा मांगी है।  

विज्ञापन


आठवीं पास नूरजहां ने बताया कि माता-पिता ने जिस युवक से उनका निकाह कराया था, उसने तीन तलाक दे दिया। इस घटना ने नूरजहां को झकझोर दिया था। इस बीच दिल्ली के मुंडेरा में रहने के दौरान उनकी मुलाकात बरेली निवासी धर्मपाल से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद नूरजहां अपने प्रेमी धर्मपाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इस बीच दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 

यह भी पढ़ें- Railway News: सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल में फिर बदलाव, नौ दिसंबर से नियमित संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन

नूरजहां और धर्मपाल - फोटो : अमर उजाला
'सनातन धर्म में है आस्था' 
शुक्रवार को नूरजहां और धर्मपाल बरेली पहुंचे। यहां पंडित केके शंखधार से मुलाकात की। शंखधार ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दी। नूरजहां ने बताया कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। इसलिए स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर अपना नाम पूनम देवी रख लिया। 

नूरजहां ने बताया कि वह भगवान राम को मानती हैं। उनकी पूजा भी करती हैं। मंदिर भी जाती हैं। नूरजहां ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्मपाल के साथ शादी की है। किसी का जोर दबाव नहीं है। धर्मपाल ने भी नूरजहां से शादी कर खुशी जताई और जिंदगी भर साथ देने का वादा किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें