फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाथों में तमंचे लेकर युवक ने सोशल मीडिया पर दिखाई टशनबाजी, पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 25 Dec 2023 02:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक का फोटो वायरल हुआ है, जिसमें वह हाथों में दो तमंचे थामे दिख रहा है। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
युवकों के हाथों में तमंचे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने दोनों हाथों में तमंचे लेकर फोटो खिंचवाया। यह फोटो फेसबुक पर स्टेट्स लगा दिया। युवक के स्टेट्स का स्क्रीनशाट व्हाट्सएप पर शनिवार को वायरल हो गया। मेवाती सैफ नाम की फेसबुक आईडी पर फोटो में युवक असलहा प्रदर्शन करते दिख रहा है। उसके दोनों हाथों में तमंचे हैं। स्टेट्स में अभद्र शब्दों का प्रयोग भी किया गया था। भाजपा नेता मिंटू सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दी और एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर के एक अन्य युवक का पिस्टल से टशन दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में पता लगा कि वह तमंचा नहीं लाइटर है। उसने तुरंत ही लाइटर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। ये युवक सिंगर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें