फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: जिसके संग देखे शादी के सपने, उसने तार-तार कर दी बड़ी बहन की इज्जत, छोटी ने मौत को लगाया गले

Thu, 03 Jun 2021 11:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

बड़ी बहन के साथ इस घटना का जब युवती को पता चला तो उसने शर्मिंदगी में गुरुवार सुबह जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से एक युवक ने 28 मई को दुष्कर्म किया था। पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज कर लिया था। युवती की छोटी बहन युवक से प्रेम करती थी और शादी का इरादा रखती थी। 
विज्ञापन


बड़ी बहन के साथ इस घटना का जब उसे पता चला तो उसने बृहस्पतिवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घर में युवती (20) ने जहर खा लिया था। 

तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर के अस्पताल में लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवती के पिता का आरोप है कि गांव के रहने वाले युवक और उसकी बेटी का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी युवक से शादी करना चाहती थी। 
विज्ञापन


28 मई को युवक उसकी बड़ी बेटी को दवा दिलाने के लिए शहर ले गया था। लौटते वक्त उसके साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दो से तीन दिन तक युवती की बड़ी बहन मायूस और गुमसुम रही। 
विज्ञापन

उसके काफी पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। ऐसे में प्रेमी के बड़ी बहन से दुष्कर्म की बात युवती बर्दाश्त नहीं कर सकी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे उसने जहर खा लिया। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म की तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट
एक जून को पिता ने बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की तहरीर निगोही थाने में दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने के बजाए छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें