फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आए युवक ने किशोरी से की छेड़खानी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बरेली। शादी में आए युवक ने एक किशोरी से छेड़खानी कर दी। परिजन ने शिकायत की तो उनसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बानखाना इलाके के व्यक्ति ने बताया कि 21 फरवरी को दोपहर दो बजे उसकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी, तभी पड़ोसी दीपू के घर शादी में आया उसका रिश्तेदार मुन्ना उसके घर पहुंचा। वह किशोरी को दीपू के घर बुला ले गया। वहां कमरे में बंद करके उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। शाम को पिता घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी दी। वह शिकायत करने गए तो दीपू, नन्हे, विशाल और दीपू की पत्नी पूनम ने उससे अभद्रता करते हुए मारपीट की। किशोरी के पिता ने थाना प्रेमनगर में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, इज्जतनगर क्षेत्र में भी सर्वेश नाम के युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी के पिता ने थाना इज्जतनगर में सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें