फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेढ़ महीने से युवक लापता, शक में दो महिलाओं पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर इलाके में रहने वाला युवक दो माह से लापता है। युवक के पिता ने दो महिलाओं पर साजिश का अंदेशा जताते हुए एडीजी से शिकायत की। एडीजी के आदेश पर दोनों महिलाओं के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तुलाशेरपुर निवासी पप्पू ने एडीजी रमित शर्मा को बताया कि उनका युवा बेटा अभिषेक भारती छह अप्रैल की सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। अभिषेक काम पर नहीं पहुंचा। कई जगह खोजबीन की लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं मिली।
इज्जतनगर थाने में शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। उन्हें पता लगा कि अभिषेक भोजीपुरा के गांव संतनगर भूड़ा सैदपुर निवासी सुनीता के घर अक्सर जाता था। सुनीता घर पर अपनी परिचित युवती उत्तराखंड के सितारगंज निवासी नेहा से अभिषेक को मिलवाती थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नेहा बेहद शातिर महिला है और मानव तस्करी गिरोह से जुड़ी है। पप्पू ने अंदेशा जताया कि उनका बेटा भी गिरोह के चंगुल में फंस गया है। अभिषेक का मोबाइल फोन भी तभी से बंद है।
विज्ञापन

अभिषेक के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस अभिषेक को तलाश करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें