बरेली। पुलिस ने गोकशी के 21 आरोपियों समेत 31 अपराधियों की बी श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली है। अब इनकी निगरानी की जा रही है।
बारादरी पुलिस ने गोकशी के आरोपी हजियापुर के आजम, कसाई टोला के फैय्याज, कटकुईयां के नसीम उर्फ चुन्नू, कटरा चांद खां के जमीर, चक महमूद के साहिबे आलम, सेमलखेड़ा के फईम की हिस्ट्रीशीट खोली है। इज्जतनगर पुलिस ने गोकशी के आरोपी भगवानपुर धीमरी के जलालुद्दीन, फरीदापुर के सलीम, असलम, कलारी के सादाब, नन्हें उर्फ मुकद्दर, मुड़िया अहमद नगर के पंकज यादव की हिस्ट्रीशीट खोली है।
इज्जतनगर पुलिस ने जुआ और मादक पदार्थ तस्करी में आबिद यार खां की हिस्ट्रीशीट खोली है। आंवला पुलिस ने गोकशी में मनौना के नाजिम अली, मोहल्ला कुरैशियान के अकरम की हिस्ट्रीशीट खोली है। कुरैशियान मोहल्ले के यासीन, नासिर और तौफीक की पशु क्रूरता में हिस्ट्रीशीट खोली है। बिथरी चैनपुर पुलिस ने चोरी व डकैती के आरोपी पुरनापुर निवासी मनोज पटेल, रंगीला, कमल पटेल, कमुआ के केशव पटेल की हिस्ट्रीशीट खोली है। गोकशी के आरोपी भिंडोलिया के पप्पू व पशु चोरी में जाबिर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
शीशगढ़ पुलिस ने गोकशी के आरोपी मदनापुर के नसीम, जाफरपुर के अज्जू, शेखुपुरा के मिस्कू और राजनगर के सद्दाम की हिस्ट्रीशीट खोली है। शाही पुलिस ने दुनका के इरशाद, फरीदपुर पुलिस ने फरर्खपुर के वहीद उर्फ अदिया और भोजीपुरा पुलिस ने अलीनगर के नदीम कुरैशी की गोकशी के मामलों में हिस्ट्रीशीट खोली है। पिछले दिनों भी करीब 70 नई हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जा रही है।