फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर ताबड़तोड़ चाकू मारकर युवक को लूटा

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर दो पर रात तीन बजे हुई वारदात
विज्ञापन

बिहार से एनटीपीसी लेवल टू की परीक्षा देने आया था बरेली
लहूलुहान पड़ा देख टोकन पोर्टर ने की जीआरपी को सूचना

बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक युवक को चाकू के ताबड़तोड़ वार कर लूट लिया गया। शुक्रवार रात तीन बजे जब यह घटना हुई तो प्लेटफार्म पर अंधेरा छाया हुआ था और जीआरपी का कहीं अता-पता नहीं था। गंभीर हालत में पड़े युवक को एक टोकन पोर्टर की सूचना पर उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चंपारण (बिहार) जिले के मोतिहारी के विश्वजीत एनटीपीसी लेवल टू की परीक्षा देने बरेली आए थे। शुक्रवार रात तीन बजे वह रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस से जंक्शन पर उतरे। उनकी परीक्षा शनिवार दोपहर तीन बजे पीलीभीत बाईपास के एक संस्थान में होनी थी। वह कुछ समय काटने के लिहाज से फुटओवर ब्रिज के पास प्लेटफार्म नंबर दो की एक बेंच पर बैठ गए। इस दौरान प्लेटफार्म पर इक्का-दुक्का लोग ही थे। प्लेटफार्म के ज्यादातर हिस्से पर अंधेरा भी छाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वजीत के मुताबिक कुछ ही देर बाद एकाएक उनके पास पहुंचे तीन युवकों ने उनसे बैग छीनने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने चाकू निकालकर उनके पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल होकर गिरने के बाद वे उनकी जेब में रखे करीब 13 हजार रुपये निकाल ले गए। विश्वजीत ने बताया कि वह कुछ देर वहीं पड़े रहे। बाद में एक टोकन पोर्टर ने उन्हें लहूलुहान पड़ा देख सूचना दी तो जीआरपी ने उन्हें उठाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। विश्वजीत की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर जीआरपी विजय कुमार राणा ने बताया कि विश्वजीत के परिवार को सूचना भेज दी है। उनके देर रात तक बरेली पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें