फरीदपुर में दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म
फरीदपुर में नाबालिग छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जानकारी होने पर जब उन्होंने आरोपी के परिवार वालों से शिकायत की तो उन्होंने धमकी दी। पीड़िता के पिता ने फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह परिवार के साथ बरेली में रहकर पढ़ाई करती है। फरीदपुर के बीसलपुर रोड निवासी गौरव ने सोशल मीडिया के जरिये उसके साथ दोस्ती की। दोस्त के कमरे पर बुलाकर उसने कई बार दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें- 'कैफे में गलत काम': दरवाजा खोलने पर बजरंग दल से जुड़े युवक को पीटा, अंदर थीं लड़कियां; नीचे बने हैं केबिन
परिजनों को पता चला तो वह आरोपी युवक के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गालीगलौज करते हुए धमकी दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गौरव, उसके दोस्त अजय के साथ भाई यशपाल और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में फरीदपुर इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।