फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका से नहीं हुई शादी तो प्रेमी ने दी जान, हाईवे के किनारे पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 25 Nov 2024 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह हाईवे के किनारे पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में हाईवे के किनारे पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। सोमवार सुबह करीब सात बजे जब कस्बे के लोग टहलने के लिए निकले तो उन्होंने फंदे से युवक का शव लटकता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक ने जान दी है। 

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान नई कॉलोनी निवासी प्रमोद (21 वर्ष) पुत्र कड़ेर श्रीवास्तव के तौर पर हुई। सूचना पर उसके परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां सुदामा ने बताया कि रविवार रात नौ बजे प्रमोद घर से निकला था, तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। उसके गले में दुपट्टे का कसा हुआ था। इंस्पेक्टर क्राइम विकास सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजन भी यही कह रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बरेली हादसा: सवा साल से अधूरे पुल पर रोक न संकेतक... 20 फुट नीचे गिरी कार, खून से लाल हुआ पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां के मुताबिक प्रमोद हल्द्वानी में नौकरी करता था। दीपावली पर घर आया था। वह इलाके की एक लड़की से प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवाले राजी नहीं थे। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। प्रमोद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें