फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का सितम: राह चलते अचानक बेहोश होकर गिरा युवक, दरोगा ने बचाई जान... पहुंचाया अस्पताल

Sat, 01 Jun 2024 12:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

भीषण गर्मी का सितम जारी है। हालात यह है कि गर्मी की वजह से लोग राह चलते बेसुध होकर गिर रहे हैं। शाहजहांपुर जिले में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे एक युवक चलते-चलते बेहोश होकर गिर पड़ा। 
 
विज्ञापन
युवक को होश में लाने का प्रयास करते दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जनपद में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। तेज धूप और लू की चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं। निगोही में शनिवार को भीषण गर्मी के कारण एक युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे दरोगा काफी देर तक उसको होश में लाने का प्रयास करते रहे। उसके चेहरे पर पानी छिड़का लेकिन वह होश में नहीं आया। 

विज्ञापन


इस कवायद के दौरान ही दरोगा ने एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, तब उसकी तबीयत में सुधार हुआ। युवक को होश में लाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी का किसी ने वीडियो बना लिया। इस वीडियो को देखकर लोग पुलिसकर्मी की मानवता और सजगता की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हमजापुर चौराहे से तिलहर रोड पर पैदल जा रहा युवक अचानक बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को बेहोश देखकर उसके चेहरे पर पानी छिड़कना शुरू कर दिया। पीठ और सीने को थपथपाकर उसे होश में लाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन

एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल 
इस दौरान वह लगातार एंबुलेंस को भी कॉल करते रहे। इस दौरान तमाम लोग तमाशबीन बने रहे। बाद में कुछ लोग मदद को आगे आए। तमाम प्रयास के बावजूद युवक होश में नहीं आया। थोड़ी देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। युवक को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वह होश में आया। 

Bareilly Weather: गर्मी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 36 साल बाद 45.3 डिग्री पहुंचा तापमान, लू का प्रकोप जारी

युवक ने अपना नाम कृपाल निवासी गांव पारसौना खलीलपुर, निगोही बताया। अब उसकी तबीयत में सुधार है। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण वह गश खाकर गिरा था। युवक ने मदद करने वाले दरोगा का आभार जताया। कहा कि दरोगा की वजह से उसकी जान बची है। अगर मदद न मिलती तो उसके साथ कुछ भी हो सकता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें