फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, हाईवे पर 30 मिनट तक तड़पता रहा, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 06 Apr 2026 05:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली)

सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। परसाखेड़ा पुलिस चौकी के समीप बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। युवक प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। लंच टाइम होने पर खाना खाने जा रहा था। 
विज्ञापन
मृतक सनी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह करीब आधा घंटे तक घटनास्थल पर ही पड़ा तड़पता रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर तीन के समीप बरेली-दिल्ली हाईवे पर हुई। 

विज्ञापन

लंच टाइम में खाना खाने जा रहा था युवक 
जानकारी के मुताबिक सीबीगंज के गांव बंडिया गांव निवासी सनी कश्यप (25 वर्ष) परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह सोमवार दोपहर करीब एक बजे लंच टाइम होने पर खाना खाने जा रहा था। हाईवे पर किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना परसाखेड़ा पुलिस चौकी से मात्र पच्चीस कदम दूरी पर हुई। इसके बाद भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। तब तक घायल सनी मौके पर तड़पता रहा। 

ये भी पढ़ें- कुदरत ने किया इंसाफ: गुरुग्राम से अगवा दो बच्चों की बची जान, बरेली हादसे में मारे गए तीन अपहरणकर्ता
 
विज्ञापन

तीन बहनों में इकलौता भाई था सनी 
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सनी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजन ने बताया कि सनी की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। पत्नी पिंकी व एक डेढ़ साल का पुत्र कृष्णा है। सनी कश्यप तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से पत्नी, मां और बहनों के आंसू नहीं थम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें