फैशन शो में रैंप वॉक करते प्रतिभागी
- फोटो : संवाद
फैशन शो में सौरभ कुमार यादव को बेस्ट रैंप वॉक (पुरुष), पूजा देवी को बेस्ट रैंप वॉक (महिला), आशुतोष को मोस्ट चार्मिंग पर्सनेलिटी (पुरुष) व शुद्धोदना को मोस्ट चार्मिंग पर्सनैलिटी (महिला) का पुरस्कार प्रदान किया गया। देर शाम तक रेथानिस्ट डीजे की धुन पर छात्र-छात्राएं झूमते रहे। इस अवसर पर डीन एफईटी प्रो. अर्चना गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रविंदर सिंह, प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव, डॉ. इरम नईम, डॉ. इंद्रप्रीत कौर व अन्य मौजूद रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता
टेक रंगोली प्रतियोगिता में मानवी शर्मा की टीम प्रथम रही। स्टोरी इन रिवर्स प्रतियोगिता में छात्रों ने पारंपरिक कहानी कहने के तरीके को बदलने की चुनौती दी। इसमें आदित्य कुमार सिंह प्रथम रहे। बैटल ऑफ बैंड कार्यक्रम में इन्वर्टिस विजेता बना। अटल सभागार में आयोजित फ्यूजन डांस प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह प्रथम रहीं।
लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में अमन कुमार आर्य (सीएसआईटी) प्रथम, टेक क्विज बैटल में मानसी गुप्ता की टीम विजयी रही। रिवर्स राइटिंग प्रतियोगिता में ऋचा प्रथम रहीं। टी-शर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में कृष्णागी को पहला स्थान मिला। डिबगिंग कॉन्टेस्ट में दिव्यांशु विजयी रहे। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुई चेस प्रतियोगिता में संगम मिश्रा प्रथम रहे। स्पेल बी प्रतियोगिता में लवी सिंह प्रथम स्थान पर रहीं।