बरेली के सीबीगंज इलाके में ईयरफोन एक युवक की मौत का कारण बन गया। वह कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। उसके कान में मोबाइल से कनेक्ट ईयरफोन लगा हुआ था।
माना जा रहा था कि ईयरफोन लगा होने से वह पीछे से आती ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव को रेल हादसा मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह परिवार ने पोस्टमार्टम हाउस पर मोसीन के तौर पर शव की शिनाख्त की।