फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर युवक की मौत

Sat, 30 May 2026 06:48 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में शनिवार सुबह बिलपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान शाहजहांपुर निवासी विपिन कुमार (31) की मौत हो गई। वह मुरादाबाद से अपने घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिलपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 5:50 बजे चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में शाहजहांपुर निवासी विपिन कुमार (31 वर्ष) प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घायल हो गया। आरपीएफ ने उसे सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह मुरादाबाद से अपने घर शाहजहांपुर के गांव सैदापुर लौट रहा था।

विज्ञापन


बिलपुर आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। उसी के मोबाइल फोन से उसके पिता धर्मेंद्र से संपर्क किया गया। धर्मेंद्र ने बताया कि उनका बेटा विपिन कुमार मुरादाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता था। वह मुरादाबाद से घर शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक, विपिन 13010 देहरादून एक्सप्रेस में सवार था। बिलपुर स्टेशन इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है, लेकिन ट्रेन धीमी हुई तो विपिन उतरने लगा। इस कारण वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


एंबुलेंस के लिए की कॉल, नहीं मिला जवाब
आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि 108 पर कई बार कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई। बाद में निजी एंबुलेंस को बुलाया गया। उससे घायल विपिन को मीरानपुर कटरा सीएचसी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मीरानपुर कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शाहजहांपुर भेजा है। विपिन के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें