फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी के जाने से अवसाद में आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 29 Aug 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। मोहल्ला आनंद विहार कॉलोनी निवासी रंजीत (24) ने शुक्रवार को कमरे में छत के कुंड़े के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी के जाने से अवसाद में था। इसी कारण यह कदम उठाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिता रामकुमार ने बताया कि रंजीत कमरे से नहीं निकाल तो उसको देखने के लिए गए। वहां उसका शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे। रामकुमार ने बेटे के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आत्मघाती कदम उठाने के कारण का पता नहीं लग सका है। प्रथम दृष्टया पता लगा है कि पत्नी के जाने से युवक अवसाद में था, जिस कारण जान गंवाई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें