फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मायके जा रही गर्भवती ने ई-रिक्शे में दिया बेटी को जन्म

Sat, 29 Aug 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। रक्षाबंधन पर ई-रिक्शा में सवार होकर मायके जा रहीं गर्भवती पायल ने रास्ते में बेटी को जन्म दिया। अलीगंज के गांव बझेड़ा निवासी पायल, पति गुड्डू और सास मुन्नी देवी के साथ फरीदपुर के गांव टिसुआ जा रही थीं। गुड्डू के मुताबिक, रामगंगा के आगे चौबारी मोड़ पर पायल को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उन्होंने ई-रिक्शा मोड़ा लेकिन गांव हर्रकीगौटिया-शाहबाजपुर के बीच पायल ने बच्ची को जन्म दे दिया। रास्ते से गुजर रहे हर्रकीगौटिया निवासी सुरेश लोधी ने एंबुलेंस बुलाई। जच्चा-बच्चा को मझगवां सीएचसी पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें