लंबे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
गांव वालों ने बताया कि युवक और युवती का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब आठ महीने पहले युवती ने शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर धरना दिया था। उस दौरान युवती को समझाकर वापस कर दिया गया। इसके बाद जावेद को बकैनिया गांव में एक रिश्तेदार के यहां रहने के लिए भेज दिया। बीफार्मा की पढ़ाई करने के साथ वह एक डॉक्टर के यहां बतौर कंपाउडर काम करता था। रविवार रात ही वह गांव लौटा था। जानकारी पर प्रेमिका भी उसके घर पहुंच गई।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। परिवार वाले जहर देकर हत्या करने और उसके बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।