फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तराखंड में गर्लफ्रेंड के पिता ने धमकाया, युवक ने बरेली आकर दे दी जान

Sat, 14 Oct 2023 01:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र का निवासी युवक उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों का आरोप है कि लड़की के पिता ने उसे धमकाया था। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गांव मल्लपुर निवासी 18 साल के युवक अजय ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार का आरोप है कि रुद्रपुर में युवक के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर प्रेमिका के पिता ने जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन


मल्लपुर निवासी छेदालाल अपनी पत्नी मुन्नी देवी, बेटा अजय समेत पूरे परिवार के साथ रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करते हैं। इस दौरान अजय का वहां की लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर अजय के चाचा भगवानदास ने बताया कि जब यह बात लड़की के पिता को पता चली तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: 11 साल की रिद्धिमा की हत्या... प्रेम विवाह करने वाले भाई के ससुर ने की वारदात! वजह चौंकाने वाली
विज्ञापन
विज्ञापन


डर के कारण अजय अपने भाई राजीव के साथ अपने गांव आ गया। शुक्रवार रात अजय ने अपने कमरे में रस्सी से पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। राजीव की सूचना पर चाचा भगवानदास और पुलिस मौके पर पहुंची। भगवानदास ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद वह तहरीर देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें