फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका को दिलाया मोबाइल फोन तो घर में घुसकर पीटा, युवक ने जहर खाकर दी जान

Sat, 27 Jun 2026 07:15 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने उसकी पिटाई की थी, जिससे वह आहत था। मृतक के पिता ने युवती के परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
आदित्य शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में प्रेमिका के परिजनों ने फोन दिलाने पर प्रेमी की उसके घर में घुसकर पिटाई कर दी। अवसाद में आए प्रेमी युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक के पिता ने बिथरी चैनपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मोहनपुर रामनगर निवासी गंगादेव शर्मा ने बताया कि वह कारपेंटर हैं। उनका 21 साल का बेटा आदित्य शर्मा भी साथ में यही काम करता था। पहले वह परिवार सहित जगतपुर में किराये पर रहते थे। वहां रहने वाली एक युवती से उनके बेटे आदित्य की बचपन से दोस्ती थी। 23 जून को आदित्य उसी युवती के साथ नया मोबाइल फोन खरीदने बटलर प्लाजा मार्केट गया था। मोबाइल फोन खरीदकर आदित्य उस युवती के साथ अपनी नानी के घर चला गया।

युवक के घर जा धमके थे आरोपी
इस वजह से दोनों को आने में देरी हो गई तो युवती के पिता प्रमोद भारद्वाज, भाई अंकुर भारद्वाज, चचेरा भाई आदित्य भारद्वाज और मां बीना उनके घर आ धमके। वे अपनी बेटी के बारे में पूछने लगे। तब उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बात की और उसे नानी के घर से तुरंत आने के लिए कहा। उनका बेटा थोड़ी देर में उस युवती के साथ आ गया। उन्होंने उस युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को बेरहमी से पीटा 
इसके बावजूद युवती के घरवाले उनके बेटे से मारपीट व अभद्रता करने लगे। उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की। तर्क दिया कि इससे पहले भी उनके बेटे ने एक मोबाइल फोन खरीदा था तो युवती व उसकी मां बीना भारद्वाज दोनों साथ गई थीं, पर आरोपी नहीं माने और उनके बेटे को जमकर पीटा। आसपास के लोग आ गए तो ये लोग आदित्य को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

फोन पर कहा- मैंने सल्फास खा ली है 
पिता के मुताबिक, घटना से आहत आदित्य 24 जून को घर से निकल गया। वह लोग उसे खोजते रहे। शाम को आदित्य ने कॉल की। कहा कि मम्मी-पापा मैंने सल्फास खा ली है। मैं घर आ गया हूं। आखिरी बार मेरा चेहरा देख लो। वह और उनकी पत्नी तुरंत घर पहुंचे। वहां आदित्य उल्टियां कर रहा था। वह लोग उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची बिथरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

एसपी उत्तरी मकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें