फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक को रास्ते में पीटा, नकदी व बाइक छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार रात किसी काम से स्थानीय कस्बा में जा रहे बाइक सवार युवक को रास्ते में सात लोगो ने रोककर पीटा। दस हजार रुपये और बाइक छीनकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर नामजद दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामला लेनदेन और मारपीट का बता रही है।
विज्ञापन

गांव पिपरिया निवासी सुंदर राजपूत शनिवार देर रात किसी काम से बाइक से जा रहे थे। हाईवे से कस्बा में जाने वाले रास्ते पर एक बैंक्वेट हाल के सामने खड़े सात लोगों के साथ सोनू शर्मा, जयवीर शर्मा ने हाथ देकर बाइक को रोक लिया। वह कुछ समझ पाते। इससे पहले सभी ने हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट कर जेब से दस हजार रुपये और बाइक छीन ली। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने सोनू व जयवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि इनके आपस में लेनदेन का मामला है। इसको लेकर मारपीट हुई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें