फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रास्ते के विवाद में युवक पर हमला, फायरिंग का आरोप

Sat, 13 Dec 2025 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। मोहल्ला नई कॉलोनी निवासी गोपाल मिश्रा पर रास्ते के विवाद में कुछ लोगों ने शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। पीड़ित ने जेब में रखे 21 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गोपाल ने इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार को बताया कि शुक्रवार रात वह कस्बे से अपने घर जा रहे थे। पड़ोस में ही एक व्यक्ति की मौत के बाद उनकी तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने आए लोग रास्ते में खड़े थे। हटने के लिए कहने पर उन्होंने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाने आईं मां मुन्नी देवी और बेटी नंदिनी को भी पीटा।
मोहल्ले वालों के आने पर आरोपी तमंचे से फायर करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फरीदपुर भिजवाया। देर रात तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार ने बताया कि रास्ते पर निकलने को लेकर झगड़ा हुआ है फायरिंग की बात अभी स्पष्ट नहीं हुई है। आसपास लगे सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें