फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मकान के अंदर थे युवक और युवती, मोहल्ले के लोगों ने बाहर से लगा दिया ताला; फिर हुआ ये सब

Sun, 19 Jan 2025 02:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बंद मकान को गृहस्वामी के भतीजे ने अनैतिक कार्य का अड्डा बना दिया। शनिवार को मोहल्ले वालों ने युवक को युवती के साथ अंदर जाते देख लिया। मोहल्ले के लोगों ने बाहर से ताला डाल दिया और पुलिस को बुला लिया। 
विज्ञापन


इससे खलबली मच गई पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया है। मोहल्ला जोगीपुरा निवासी व्यापारी मकान में ताला डालकर बरेली में रहने लगे हैं। आरोप है कि उनके भतीजे ने मकान की दूसरी चाबी बनवा ली और मकान को अनैतिक कार्य का अड्डा बना लिया। 

मोहल्ले के लोगों के मुताबिक मकान में लड़के-लड़की आते थे। उनको जब इसकी भनक लगी तो वह नजर रखने लगे। शनिवार को युवक युवती को अपने साथ लेकर मकान के पास पहुंचा और इधर-उधर देखकर ताला खोलकर अंदर चला गया।
विज्ञापन


जैसे ही मकान अंदर से बंद हुआ तो मोहल्ले के लोग आ गए और बाहर से ताला डाल दिया। कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मकान के अंदर से लड़का-लड़की को पकड़ लिया और थाने ले गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार का कहना है कि दोनों महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा थे। छात्रा ने कहा कि साथी के साथ अपनी मर्जी से गई थी। परिजनों को बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें