फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथधाम टाउनशिप: भूमि का चार गुना दाम देकर जमीन लेगा बीडीए, परिसंपत्तियों का भी मिलेगा मुआवजा

Sun, 19 Jan 2025 02:06 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली का नाथधाम टाउनशिप के लिए जनवरी के अंत तक और फरवरी के पहले सप्ताह में दर घोषित होने के आसार हैं। सभी जगह चार गुना मुआवजा दिया जाना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नाथधाम टाउनशिप के लिए जल्द ही अधिग्रहण की दर तय हो जाएगी। डीएम की अध्यक्षता वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। परिसंपत्तियों के आकलन के लिए डीएम की ओर से गठित कमेटी में शामिल अधिकारी स्थलीय सर्वेक्षण करेंगे। जनवरी के अंत तक और फरवरी के पहले सप्ताह में दर घोषित होने के आसार हैं। सभी जगह चार गुना मुआवजा दिया जाना प्रस्तावित है। उप निबंधक कार्यालय की सूची में यही सर्किल रेट हैं और इसी आधार पर बीडीए ने अधिग्रहण के व्यय का आकलन किया है।

विज्ञापन


अखा मुस्तिकल, मजनूपुर, रफियाबाद, वाहनपुर, भगवानपुर ठाकुरान गांव के किसानों की जमीन के 276 हेक्टेयर रकबे में नाथ धाम टाउनशिप प्रस्तावित है। जिस तरह से नकटिया पार रामगंगानगर आवासीय योजना विकसित हुई है। उसी तरह से रामगंगा नदी पार बदायूं रोड पर नाथधाम टाउनशिप विकसित होने की उम्मीद है। शहरीकरण का विस्तार होगा। बरेली शहर बदायूं की ओर बढ़ेगा। 

बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि नाथधाम परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। पांच गांवों के एक हजार किसानों से जमीन ली जानी है। इसमें 600 से अधिक किसान सहमति दे चुके हैं। बदायूं रोड पर बीडीए की आवासीय योजना विकसित होते ही पूरे क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक नजर योजना पर
  • भूमि अर्जन पर व्यय 600 करोड़ रुपये
  • स्थल विकास पर 1259 करोड़ रुपये
  • कुल 1859 करोड़ रुपये की योजना
संभावित दर 
हाईवे किनारे भगवानपुर ठकुरान में अधिकतम 7.20 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा मिल सकता है।

बदायूं रोड पर भगवानपुर ठकुरान मुस्तकिल, भगवानपुर ठकुरान एहतमाली में हाईवे के किनारे 1.20 से 1.80 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर का रेट है। इस तरह से हाईवे किनारे अधिकतम सात करोड़ बीस लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा मिल सकता है। 

अखा मुस्तकिल गांव में हाईवे किनारे की जमीन का डीएम सर्किल रेट 90 लाख से 1.30 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है। मजनूपुर में सड़क के किनारे 50, आबादी से सटे इलाके में 35 और सामान्य भूमि 25 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर है। 

रफियाबाद में सड़क किनारे 48 लाख, आबादी से सटे इलाके में 35 और सामान्य भूमि 25 लाख रुपये, वाहनपुर में सड़क के किनारे 80 लाख से 1.20 करोड, आबादी से सटे इलाके में 55 और सामान्य भूमि 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर का सर्किल रेट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें