फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से पीलीभीत जा रही रोडवेज बस में युवक ने बनाया महिला कंडक्टर का वीडियो, यात्रियों ने जमकर पीटा

Fri, 06 Sep 2019 02:58 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
महिला कंडक्टर जिसका वीडियो बनाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली से पीलीभीत आ रही बरेली डिपो की रोडवेज बस में रिठौरा से बैठा एक यात्री महिला परिचालक का वीडियो बनाने लगा। इसको लेकर बस में काफी हंगामा हो गया। बस सवार अन्य यात्रियों ने युवक को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई कर दी। उसका मोबाइल देखने पर महिला परिचालक के वीडियो और फोटो निकले। बस पीलीभीत पहुंचने पर सुनगढ़ी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी बस से उतरकर भाग गया। 

विज्ञापन


यह मामला गुरुवार सुबह करीब दस बजे का है। बरेली डिपो की बस पीलीभीत जा रही थी। महिला परिचालक के मुताबिक रिठौरा से वीरेंद्र नाम का यात्री पीलीभीत जाने के लिए बस में चढ़ा, जो टिकट लेकर सीट पर बैठ गया। भीड़ अधिक होने से महिला परिचालक टिकट बना रही थी। इसी बीच वीरेंद्र चुपके से महिला परिचालक का वीडियो बनाने लगा।

उसने कई फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिए। ललौरीखेड़ा के करीब पहुंचने पर उसी बस में सवार दो महिला पुलिस कर्मियों की वीडियो बना रहे यात्री पर नजर पड़ गई। उन्होंने आरोपी यात्री से मोबाइल मांगा तो वह सकपका गया। तभी अन्य यात्रियों ने उसका मोबाइल छीनकर देखा तो उसमें महिला परिचालक की वीडियो और कई फोटो मिले।
विज्ञापन


इससे गुस्साए यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी एसएसआई सतीश चंद्र ने वायरलेस पर असम चौकी को बता दिया। पुलिस ने नौगवां चौराहे पहुंचकर बस में छानबीन की। मगर तब तक आरोपी भाग गया। एसएचओ नरेश पाल सिंह ने बताया कि महिला परिचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें