फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिनों तक मिल सकती है गर्मी से राहत

विज्ञापन
शनिवार को हुई बूंदा बांदी ने उमस बढ़ा दी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हवाओं का रुख बदलने से विशेषज्ञों ने जताई बारिश की उम्मीद

बरेली। बीते दिनो हुई बारिश का लुत्फ लेने वाले लोगों को पांच दिनों से धूप की तपिश और उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग बारिश के आसार जता रहा है मगर बादल भी हवाओं के साथ आगे बढ़ जा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का सिलसिला फिर शुरू होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, बीते करीब दो दिनों से बारिश के आसार बन रहे हैं मगर शहर में उच्च वायुदाब का असर हावी होने की वजह से बारिश नहीं हो सकी। शनिवार को भी रह-रह कर बादल मंडराते रहे। तेज धूप और हवाओं के चलने से लोग पसीने से तरबतर हुए। उन्होंने बताया कि रविवार की भोर में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बारिश का अनुकूल माहौल बनने से राहत मिलने के आसार हैं। अगर मौसम अनुकूल हुआ तो अगले करीब तीन दिनों तक राहत का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें