फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यशु और शारून ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर गेंदबाजों के उड़ाए होश

Sat, 31 Jan 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सातवीं शकुंतला देवी मेमोरियल बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान एसआरएमएस और आईके नेक्स्ट जेन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि जीएसटी इलेवन और ठेकेदार इलेवन की टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो गईं। एसआरएमएस के यशु और शारून खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर ठेकेदार इलेवन के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। अब शनिवार को लीग का फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन



पहला सेमीफाइनल एसआरएमएस और ठेकेदार इलेवन हरियाणा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ठेकेदार इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएमएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 211 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज यशु प्रधान ने मात्र 31 गेंदों में 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि ओपनर शारून खान ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठेकेदार इलेवन की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। रोहन भाटी ने मात्र 34 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन पूरी टीम 17.2 ओवर में 195 रन पर सिमट गई। एसआरएमएस ने यह मुकाबला 15 रनों से जीतकर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन



- आखिरी गेंद तक खिंचा मुकाबला
दूसरा सेमीफाइनल आईके नेक्स्ट जेन और जीएसटी इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आईके नेक्स्ट जेन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन सुनील डागर की घातक गेंदबाजी के सामने टीम 17.3 ओवर में मात्र 130 रन पर ढेर हो गई। डागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसटी इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 126 रन ही बना सकी। मुकाबला आखिरी गेंद तक खिंचा, जहां आईके नेक्स्ट जेन ने चार रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान जेएस पाटनी, प्रदेश सचिव मो. फरहान, रितु अरोरा, ममतेश माहेश्वरी, सुधांशु अग्रवाल, विमल मिश्रा, कौशल जोशी और प्रमोद गंगवार आदि अतिथि मौजूद रहे। पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब के अध्यक्ष सुनील सक्सेना और सचिव प्रशांत रायजादा ने जानकारी दी कि फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें