फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वात्सल्य और प्रेम की देवी स्कंद माता के ध्यान में लीन रहे भक्त

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नवरात्रि के पांचवें दिन रामनगर मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते श्रद्धा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन देवी के स्कंद माता स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। पूरे दिन भक्त माता के ध्यान में लीन रहे। देवी मंदिरों में आरती के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उठकर देवी भक्तों ने व्रत व पूजन का संकल्प लिया। वैदिक एवं सप्तशती मंत्रों द्वारा स्कंदमाता का आह्वान किया गया। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, फूलमती मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, काली माता मंदिर आदि में देवी के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया।
काली देवी मंदिर के पुजारी राजकुमार ने बताया कि देवी मां का स्कंद माता स्वरूप प्रेम और वात्सल्य का प्रतीक है। स्कंद कुमार की माता होने की वजह से स्कंदमाता को अपना नाम मिला है। इनका वाहन इनकी तरह ही सौम्य सिंह है। स्कंदमाता के पूजन से घर में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें