फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जम्मू और राजस्थान से लौटने लगे कामगार, ट्रेनें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारत-पाकिस्तान में तनाव के चलते राजस्थान और जम्मू में कारोबार करने वाले लोग परेशान हैं। दो से तीन दिन पहले आने वाले लोग अब कारोबार समेटने और परिवार को वापस लेने के लिए जा रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में लौटने के लिए टिकट ही नहीं मिल रहा हैं। ट्रेनें फुल हैं। वहीं दूसरी ओर आंकड़ों की बात करें तो जम्मू-राजस्थान जाने के लिए लिए दो माह पहले भी टिकट बुक कराने पर वेटिंग रहती थी, अब टिकट ऐसे कैंसिल हो रहे हैं कि वेटिंग 10 तक पहुंच गई हैं, जो आसानी से कंफर्म हो रही है। संवाद
विज्ञापन


- जम्मू से आने वाली ट्रेनों की स्थिति
जम्मू से बरेली आने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं है। इसमें 13152 कलकत्ता एक्सप्रेस के स्लीपर में 108, एसी तृतीय 44, एसी द्वितीय में 18 वेटिंग चल रही है। इसके साथ ही 12588 गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन में स्लीपर में 65, एसी तृतीय 27, एसी द्वितीय में 13 और प्रथम एसी में चार वेटिंग लिस्ट है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह वेटिंग लिस्ट बीते चार दिनों से ऐसी है, इसमें एक भी टिकट रद्द नहीं हुआ है, जिसकी वजह से वेटिंग की रेटिंग भी नहीं घटी है।

-
जाने की वेटिंग आसानी से हो गई कंफर्म...
मैं दो दिन पहले ही बरेली आया था, अमृतसर में बच्चे हैं। उनकी परीक्षाएं चल रही हैं। वहां पर डर का माहौल है, लेकिन प्रशासन सबका साथ दे रहा है। जाने के लिए आज ही टिकट कराया जो वेटिंग में था कंफर्म हो गया। आने के लिए टिकट नहीं मिल रहा। - देवेंद्र, यात्री
विज्ञापन

-

कारोबार के सिलसिले में पंजाब जाना होता है। अधिकतर एक से दो सप्ताह पंजाब में ठहरता हूं, अब परिवार भी मना कर रहा है। टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। फोन पर ही सारा काम करना पड़ रहा है जिससे काफी परेशानी हो रही है। - प्रदीप सक्सेना

घर पर ही मनाएंगे गर्मी की छुट़्टियां, चालीस प्रतिशत लोगों ने बुकिंग की रद्द

बरेली। भारत-पाक के तनाव के बीच गर्मी की छुट्टियों में अब लोग रद्द करा रहे है या उसे आगे बढ़ा रहे है। दोनों देशों के बीच तनाव को देखते हुए पर्यटकों ने ये फैसला ले रहे है। शहर के करीब चालीस प्रतिशत पर्यटकों ने बुकिंग रद्द करा दी है। ट्रैवल एजेंसी के संचालक राकेश कालरा ने बताया कि मई, जून में स्कूलों की छुट्टियां हो जाती है। बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ व धार्मिक स्थल पर घूमने जाते है। शहर की ट्रैवल एजेंसी के जरिए करीब 800 लोगाें ने चार धाम यात्रा, वैष्णो देवी, मनाली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य जगह के टिकट बुक कराए थे। इसके लिए पहले से ही लोगों ने बुकिंग करा दी थी, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद 40 प्रतिशत लोग अब तक बुकिंग रद्द करा चुके है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें