फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध विज्ञापन पट लगाने पर नगर निगम ने 2.95 लाख जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवैध विज्ञापन पट लगाने पर नगर निगम ने शहर की 12 व्यापारिक फर्मों और संस्थाओं पर 2.95 लाख का जुर्माना लगाया है। विज्ञापन प्रभारी और नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि प्रवर्तन दल ने निरीक्षण के दौरान अवैध विज्ञापन पट लगे पाए थे। इसके आधार पर ही फर्मों को कार्रवाई के घेरे में लिया गया है। उनके मुताबिक संकल्प विद्या एकेडमी, स्पार्क क्लासेस, इंसप्रेशन क्लासेस पर 15-15 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। ओमेगा क्लासेस पर 20 हजार, एएनए ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन पर 40 हजार, देहली पब्लिक किड्स स्कूल और किड्स एजूकेशनल स्कूल पर 30-30 हजार एवं रोहिलास इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल पर 50 हजार, न्यू अर्बन पैथोलॉजी लैब, अनस इलेक्ट्रॉनिक, उजाला इंटरप्राइजेज और ओशो क्लीनिक पर 20-20 हजार को जुर्माना भरने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें