फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नियमित नहीं आ रहे कर्मी, सफाई बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और शीत लहर के कारण नगर पालिका में भी सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रही है। पर्यवेक्षण के अभाव में 25 वार्डों के मोहल्लों में सफाई के लिए कर्मी कभी-कभी आ रहे हैं। जगह-जगह कूड़ों के ढेर और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे 40 हजार की आबादी वाले कस्बे के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी लोगों ने कहा कि उनके यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। समय से कूड़े के ढेर नहीं उठ रहे हैं। सफाई कर्मी नियमित नहीं आ रहे हैं। यदि सफाई कर्मी सही और सुचारू ढंग से अपने कार्य को ध्यान दें तो कस्बे में लोगों को इस तरह की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। मोहल्ला मोती मस्जिद वाली गली में जलभराव होने से लोगों को निकालने में परेशानी हो रही है। घरों के आगे बह रहा गंदा पानी उनको बीमार बना रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी लोगों की शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका है। लोगों में रोष व्याप्त है। मोहल्ले के तेजपाल गंगवार और स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में जगह-जगह यह समस्या है। सफाई कर्मी नियमित तौर पर सफाई करने नहीं आते। जिससे नगर में गंदगी पनप रही है। संवाद

रामलीला मैदान में डाल रहे कूड़ा, श्रद्धालुओं के समक्ष समस्या

नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी कस्बे से कूड़ा उठाकर ठेली के माध्यम से ले जाकर रामलीला मैदान के पास डालकर गंदगी को बढ़ावा दे रहे हैं। इस मामले में कई बार लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन उस पर कोई हल नहीं निकला, जबकि देखा जाए तो रामलीला मैदान के पास कई धार्मिक स्थल है। यहां श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने को जाने के समय दुर्गंध के बीच गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


कस्बे में 26 संविदा कर्मी तैनात

नगर पालिका परिषद नवाबगंज के सफाई नायक अमर सिंह ने बताया कि नगर पालिका में 100 से अधिक पालिका कर्मी और 26 संविदा कर्मी तैनात हैं। कस्बे को साफ सुथरा बनाने के लिए लगातार प्रतिदिन सफाई कराई जा रही है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने को लेकर ई-रिक्शा और ट्रालियां चलाई जा रही हैं।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी, जो भी कर्मचारी धार्मिक स्थलों के पास कूड़ा डाल रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो कूड़ा इधर-उधर पड़ा है। उसे उठवा कर एमआरएफ सेंटर पर भेजा जाएगा। - आरआर अंब्रेश, अधिशासी अधिकारी, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें