फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे: फोरलेन के तीसरे चरण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद, यहां बनेगा रिंग रोड बाईपास

Fri, 09 Feb 2024 06:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

मथुरा से बरेली तक फोरलेन हाईवे का निर्माण चार चरण में पूरा होना है। पहले चरण में मथुरा से सिकंद्राराऊ तक काम शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में सिकंद्राराऊ से कासगंज बाईपास और तीसरे चरण में कासगंज बाईपास से बदायूं बाईपास तक काम होना है। तीसरे चरण का कार्य जल्द शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत मथुरा से बरेली तक फोरलेन निर्माण के तीसरे चरण के काम को जल्द शुरू कराने के लिए केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की। गडकरी ने उन्हें तीसरे चरण का काम जल्द ही शुरू कराने का भरोसा दिलाया। बता दें कि पहले चरण का काम मथुरा से शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट के बाद बीएल वर्मा ने बताया कि मथुरा से बरेली तक फोरलेन हाईवे का निर्माण चार चरण में पूरा होना है। पहले चरण में मथुरा से सिकंद्राराऊ तक काम शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में सिकंद्राराऊ से कासगंज बाईपास और तीसरे चरण में कासगंज बाईपास से बदायूं बाईपास तक काम होना है।

जल्द शुरू हो सकता है कार्य
बदायूं बाईपास से बरेली तक की फोरलेन सड़क चौथे चरण में बनेगी। तीसरे चरण के कार्य को जल्द शुरू कराने के लिए सहकारिता राज्यमंत्री की ओर से गडकरी के सामने जो प्रस्ताव रखा गया, उसे लेकर उन्होंने वन विभाग से एनओसी की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद काम शुरू करा देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


काम की खबर: इस जिले के 7.99 लाख परिवारों को मिलेगा मोटा अनाज, जानिए कब से बंटेगा राशन

उझानी में रिंग रोड बाईपास भी इसी के तहत बनेगा। रिंग रोड बाईपास छतुइया से मेडिकल कॉलेज के आसपास बनेगा। जमीन अधिग्रहण और उनके स्वामियों के मुआवजा भी अतिशीघ्र दिलाने पर दोनों मंत्रियों के बीच चर्चा हुई। तीसरे चरण के निर्माण कार्य पर करीब दो हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन

मंत्री ने बदायूं के लिए मांगा एक और बाईपास
बीएल वर्मा की बदायूं के लिए एक और फोरलेन बाईपास का निर्माण कराने के लिए भी नितिन गडकरी से वार्ता हुई। उझानी की तरह ही बदायूं में भी एक अतरिक्त बाईपास बन जाने से वाहन सवार लोगों को दिक्कत नहीं होगी। बता दें कि बदायूं और उझानी में एक-एक बाईपास पहले से है।

सफर होगा आसान
मथुरा से बरेली तक फोरलेन सड़क बन जाने के बाद बहुत कुछ बदल जाएगा। पहाड़ों और आगरा में ताज के दीदार के लिए सैलानी इसी फोरलेन से होकर सफर करेंगे। बीच में कछला गंगाघाट और शूकर क्षेत्र सोरों का तीर्थ स्थल को भी नए आयाम मिलेंगे। कछला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा पहले ही प्रदेश सरकार के मंत्रियों को प्रस्ताव सौंप चुके हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री उसे स्वीकृति भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें