फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साइंस पार्क, एक्वा पार्क और स्पेस म्यूजियम का काम शुरू

Mon, 04 May 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगानगर आवासीय योजना का सेक्टर-8 ज्ञान और मनोरंजन का केंद्र बनने जा रहा है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से यहां 130 करोड़ रुपये की लागत से 19,600 वर्गमीटर में आधुनिक साइंस पार्क का निर्माण शुरू हो गया है। यह न केवल स्थानीय छात्रों के लिए शोध का जरिया बनेगा, बल्कि पर्यटन के मानचित्र पर भी बरेली को नई पहचान दिलाएगा।
विज्ञापन

परियोजना के पहले चरण में 80 करोड़ रुपये से एक्वा पार्क और स्पेस म्यूजियम का निर्माण जारी है। स्पेस म्यूजियम के जरिये जहां लोग अंतरिक्ष की बारीकियों और खगोलीय रहस्यों से रूबरू हो सकेंगे, वहीं एक्वा पार्क जल विज्ञान और मनोरंजन का अद्भुत संगम पेश करेगा। इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें प्रयोगात्मक ज्ञान उपलब्ध कराना है।
तीन हजार वर्गमीटर क्षेत्र में नक्षत्रशाला का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए शासन से 50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसकी निविदा (टेंडर) प्रक्रिया चल रही है, जिसके जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि साइंस पार्क एक संपूर्ण शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पूरे परिसर के तैयार होने से क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ेंगी और बरेली मंडल के साथ आसपास के जिलों के स्कूलों के लिए यह एक प्रमुख एजुकेशनल हब साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें