फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समय से पूरा होता नहीं दिख रहा इज्जतनगर बस अड्डे का काम, फिर बढ़ेगी मियाद

Mon, 10 Aug 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर में केंद्रीय कारागार की भूमि पर निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे का काम तय समय सीमा में पूरा होता नहीं दिख रहा। ऐसे में एक बार फिर इसकी समय सीमा को आगे बढ़ाने की तैयारी है। यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट काॅरपोरेशन (यूपी सिडको) ने 31 अगस्त तक काम पूरा कर बस अड्डा हैंडओवर करने का दावा किया था, लेकिन मौके पर अब भी 25 फीसदी काम बाकी है।
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार की 2.285 हेक्टेयर भूमि पर 16.72 करोड़ की लागत से बस अड्डे का निर्माण वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। बजट में देरी की वजह से काम भी पिछड़ता गया। सितंबर 2025 में 6.99 करोड़ रुपये मिलने के बाद काम ने तेजी पकड़ी। अधिकारियों ने निर्माण कार्य पूरा कर मार्च 2026 में बस अड्डे को हैंडओवर करने का दावा किया। रोडवेज ने भी इज्जतनगर बस अड्डे से बसों के संचालन की कार्ययोजना तैयार कर ली थी, लेकिन यूपी सिडको ने निर्माण पूरा करने के लिए समय मांग लिया। इस बार 31 जून तक निर्माण पूरा करने की समय सीमा तय की गई, लेकिन फिर भी कार्य अधूरा रह गया।
इसके बाद वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने हस्तक्षेप किया, पर काम ने रफ्तार नहीं पकड़ी। जून में यूपी सिडको ने निर्माण पूरा करने के लिए समय मांगा और 31 अगस्त तक शत प्रतिशत काम पूरा करने का दावा किया, लेकिन अब तक महज 75 फीसदी काम ही हो सका है। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम का कहना है कि इस संबंध में यूपी सिडको के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें