फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे के लिए जमीन का अधिग्रहण करने पहुंची टीम को महिलाओं ने लौटाया

Thu, 05 Dec 2024 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। बरेली-सितारगंज हाईवे के लिए जमीन का अधिग्रहण करने पहुंची एनएचएआई की टीम को महिलाओं ने लौटा दिया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। महिलाओं ने मुआवजा मिलने से पहले जमीन देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण के तहत रिठौरा में बनने वाले बाइपास के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। मोहल्ला कृष्णानगर की सोमवती, रमेश वर्मा, कमला देवी, सौरभ गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, अतुल गुप्ता, चंद्रकली, जसोदा, ममता देवी सहित कई लोगों की जमीन इसकी जद में आ रही है।
इनका कहना है कि एनएचएआई की ओर से उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। बुधवार को जब अधिकारी जमीन अधिग्रहण के लिए मौके पर पहुंचे तो वहां किसान भी जुट गए। महिलाओं की टीम से बहस भी हुई। हंगामा बढ़ने पर पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार को बुलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वेयर ने बताया कि जमीन का मुआवजा विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के खाते में जा चुका है। भूमि के असल हकदारों की पहचान कर भुगतान किया जाएगा। लेखपाल ने बृहस्पतिवार को सभी को सदर तहसील आने के लिए कहा है। सहमति बनने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें