फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ भागने की खातिर परिवार को दीं नींद की गोलियां, बिगड़ी हालत तो खुला राज

Sun, 04 Aug 2019 03:55 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
महिला ने परिवार को दी नींद की गोलियां (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के एक गांव में महिला ने पड़ोसी प्रेमी के साथ भागने की खातिर परिवार के लोगों को खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। रात में जब बच्चों को उल्टियां होने लगीं तो महिला घबरा गई। उसने शोर मचा दिया। ग्रामीणों की मदद से सास, देवर और दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत में सुधार है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके पति को थाने में बैठा लिया है। फिलहाल, अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


गांव निवासी ग्रामीण नौकरी के सिलसिले में हरिद्वार में रहता है। गांव में उसकी पत्नी, मां, भाई और दो बच्चे रहते हैं। बताते हैं कि पड़ोस के एक युवक से महिला के प्रेम संबंध हो गए हैं। इसकी जानकारी घरवालों को भी थी जिसकी वजह से महिला पर बंदिश लगाई गई थी। बावजूद वह अक्सर प्रेमी से मुलाकात करती थी। शुक्रवार रात महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी जाग गए।

महिला का कहना था कि उसके बच्चों ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया है जिससे वे उल्टियां कर रहे हैं। ग्रामीणों ने देखा तो महिला की सास और देवर भी बेसुध थे। उन्होंने तत्काल यूपी 100 को सूचना दी। थोड़ी देर में ही एंबुलेंस बुलाकर आठ वर्षीय बेटी, छह साल के बेटे और सास और देवर को पहले स्थानीय सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परीक्षण में पता लगा कि नींद की दवा के ओवरडोज से ही इन लोगों की हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर तक बेटे को छोड़ सभी को होश आ गया था। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को थाने में बैठा लिया। होश में आने पर महिला की सास ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता लगा है कि प्रेमी ने नींद की गोलियां लाकर दीं जो उनकी बहू ने उन लोगों को खाने में मिलाकर खिला दीं।

विज्ञापन

हालांकि रात में बच्चों की तबियत बिगड़ने पर बहू घबरा गई और शोर मचा दिया। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस को इन लोगों के जहर खाने की सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी को पहले भी घर से दूर रहने को कहा गया था। 

बारिश और ग्रामीणों ने चौपट किया भागने का प्लान

महिला ने भी पुलिस से बातचीत में पड़ोसी युवक से प्रेमप्रसंग की बात स्वीकारी। यह भी बताया कि वह प्रेमी के संग घर से भागने के मूड में थी। इस दौरान बच्चे उल्टियां करने लगे तो वो घबरा गई। वहीं, सास और देवर घर के बाहर सो रहे थे। वहीं बारिश देखकर अन्य ग्रामीणों ने अपनी चारपाई अंदर की पर उसके सास और देवर नहीं उठे तो उन्हें भी शक हो गया। अनहोनी की आशंका भांपकर उसने शोर मचा दिया। प्रेमी उस वक्त तक उसके घर में ही था जो शोर मचने पर भाग निकला।

महिला ने ही प्रेम संबंधों की वजह से बच्चों को नींद की गोलियां दी थीं। मेडिकल परीक्षण में भी स्थिति स्पष्ट हो गई। प्रेमी के साथ महिला को बुलाकर पूछताछ की गई है। अभी इन लोगों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है, लिखित शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। महिला के पति को भी बुलाया गया है- रविकरन सिंह, थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें